{"_id":"58bef8184f1c1b607cdc56ac","slug":"wine-shops-will-take-off-from-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे से हटेंगी शराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे से हटेंगी शराब की दुकानें
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से गुजरने वाले हाईवे के किनारे खोली गई शराब की दुकानों को हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत आबकारी विभाग ने दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में साफ कहा गया है कि हाईवे से 500 मीटर दूरी पर दुकानों को शिफ्ट किया जाए। ऐसा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
यहां पर लखनऊ-इलाहाबाद, बांदा-बहराइच, रायबरेली-कानपुर, रायबरेली-प्रतापगढ़, रायबरेली-फैजाबाद और रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग स्थित हैं। इन हाईवों के किनारे करीब 270 शराब की दुकानें संचालित की जाती हैं।
उच्चाधिकारियों के आए आदेश के बाद इन दुकानों को हाईवे के किनारे से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी ओपी सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर समस्त दुकानदारों को नोटिस देकर दुकानें हाईवे के किनारे से हटवाने की बात कही गई है। दुकानदार हाईवे से 500 मीटर दूरी पर दुकानें शिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।