फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Will seal illegal construction, three notices

अवैध निर्माण होंगे सील, तीन को नोटिस जारी

Sun, 16 Oct 2016 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 16 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Will seal illegal construction, three notices
भवन न‌िर्माण - फोटो : getty images
शहर में अवैध निर्माण को रोकने के लिए आरडीए (रायबरेली विकास प्राधिकरण) ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे तीन अवैध निर्माण को चिह्नित कर सील का नोटिस भेजा है। इसमें निर्माण कार्य रोकने के साथ ही कार्यालय में आकर जवाब देने को कहा है। 
विज्ञापन


जिले में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराने का सिलसिला नहीं थम रहा है। हाल ही में आरडीए की ओर से पांच निर्माण को सील कर दिया गया था। इसके बाद भी कई स्थानाें पर निर्माण जारी है।
विज्ञापन


इसको देखते हुए रायबरेली विकास प्राधिकरण ने रायबरेली महायोजना 2021 के तहत योजना प्रभावित करते हुए बिना नक्शा या फिर नक्शा के विपरीत कार्य होने पर कड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर निगम योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत आरडीए की ओर से तीन अवैध निर्माण को सील का नोटिस भेजा गया है।


इनमें सुपर मार्केट निकट दीपक देशराज गुप्ता, महानंदपुर लक्ष्मीशंकर और कैनाल रोड पर राधेश्याम गुप्ता का निर्माण शामिल है। आरडीए वीसी ओपी राय ने सभी को स्पष्ट रूप से निर्माण रोकने और कार्यालय में निर्माण संबंधी दस्तावेज के साथ जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed