{"_id":"609bea2f8ebc3ed1fb0c0049","slug":"whether-raibaraily-news-lko5778294105","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से साथ गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से साथ गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को झमाझम बारिश संग ओले गिरे। अचानक बदले मौसम के मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
सुबह से ही मौसम तल्ख था। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। यह पहला मौका था कि उमस भरी गर्मी से लोगों को कूलर, पंखे की हवा से राहत नहीं मिल पा रही थी।
देर शाम करीब सात बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते काले बादल छा गए। कुछ देर बाद शहर के अलावा अमावां, राही समेत अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने लगी।
अमावां क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक ओले भी गिरे। इससे लोगों में हड़कंप रहा। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि गेहूं की फसल की कटाई-मड़ाई का कार्य हो चुका है। इससे ओले गिरने से किसी तरह का किसानों का कोई नुकसान नहीं हुआ।
बारिश से पिपरमिंट, उड़द आदि की फसल को फायदा हुआ। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश का कहना है कि बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने की जानकारी हुई है, लेकिन इससे फसलों का कोई नुकसान नहीं हुआ है।