{"_id":"69a3410c0b3b0fbcb30bca18","slug":"when-the-body-of-the-young-man-arrived-the-family-members-broke-down-raebareli-news-c-101-1-slko1032-152192-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: युवक का शव आया तो बिलख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: युवक का शव आया तो बिलख पड़े परिजन
Sun, 01 Mar 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
गदागंज। उज्जैन दर्शन करने जा रहे कार सवार बर्तन व्यापारी के बेटे की शुक्रवार को मौत हो गई, जबकि बहू समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मध्यप्रदेश के देवास अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को युवक का शव कस्बा आया तो परिजनों में रोना मच गया। शोक में कस्बे का बाजार बंद रहा।
गदागंज के रहने वाले अशोक कौशल बर्तन व्यापारी हैं। उनके बेटे ऋतिक कौशल (25) की शादी 10 फरवरी 2026 को अंजली के साथ हुई थी। दंपती दो रिश्तेदारों के साथ उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे मक्शी जिले के देवास के पास रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे कार खड़ी कर दी।
इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। इससे ऋतिक कौशल की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी अंजली समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को ऋतिक कौशल का शव कस्बा आया, तो लोगों की भीड़ घर के बाहर जमा हो गई। बेटे के शव से लिपट कर बर्तन व्यापारी अशोक कौशल बिलख पड़े। लोगों ने उनको सांत्वना दी। इकलौते बेटे की मौत ने होली की खुशियों को ग्रहण लगा दिया।