{"_id":"5f302d0f8ebc3e3ce06269e3","slug":"we-are-safe-then-the-country-is-safe-raibaraily-news-lko5344287109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना को हराना है, सबको मास्क लगाना है। हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित। बेसिक शिक्षा के बच्चों ने ठाना है, कोरोना महामारी को हराना है। सुनो दादा-दादी और बप्पा-अम्मा, चाहे जितना हो जरूरी रहो घर मा। ये कुछ ऐसे नारे हैं, जिनका प्रयोग कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई गई मुहिम में प्रयोग किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय बोली-भाषा के शब्दों को प्रयोग कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समझाने की पूरी कोशिश हो रही है, ताकि कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
यह मुहिम बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में गठित मीना मंच चला रहा है, जिसमें शामिल बच्चों के साथ ही सुगमकर्ताएं भी नित नए प्रयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में विकासखंड राही से ऋचा, कांति देवी, सतांव से किरन सिंह, रेणुका मिश्रा, बछरावां से कमलेश यादव, ऋचा गोस्वामी, खीरों से मधु जायसवाल, रोहनिया से अर्चना वर्मा, अमावां से राखी वर्मा, जगतपुर से अलका सिंह ने कठपुतली, मॉडल, थैला, गमला, चार्ट पेपर के जरिए कोरोना महामारी से बचाव के उपाय बताए हैं।
इसी तरह जागरूकता मुहिम में सक्रिय भूमिका निभा रहे जगतपुर, राही, हरचंदपुर, अमावां, ऊंचाहार, डलमऊ विकास क्षेत्रों की छात्राओं सोनम, मिताली, रेशमी, मनीषा, सारिका, मीरा, शुभि शर्मा, रश्मि, कंचन, नेहा आदि ने पेंटिंग और मॉडल बनाकर संदेश देने का काम किया है। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि मीना मंच कर्मठता एवं समर्पण भाव से काम कर रहा है। मुहिम संयोजक एसएस पांडेय ने बताया कि मीना मंच की सुगमकर्ताएं एवं बच्चे अभियान को लेकर उत्साहित हैं।