फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Waterlogging due to rain, city grappled with traffic jam

Raebareli News: बारिश से जलभराव, जाम से जूझा शहर

Sat, 09 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 09 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, city grappled with traffic jam
शहर में बारिश में जाते स्कूटी सवार।
रायबरेली। मानसून मेहरबान है और लगातार बारिश का दौर चल रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन कभी तेज को कभी रिमझिम बारिश होती रही। इससे शहर में सड़कें डूब गईं। रक्षाबंधन की तैयारी शुरू होने से शहर में काफी भीड़ रही। इसका असर यातायात पर पड़ा। जाम लगने से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह हल्की बारिश हुई तो दोपहर में एक घंटे तक झमाझम पानी बरसा। इससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। स्कूली बच्चों को भीगते हुए घर पहुंचाना पड़ा। बारिश और जलभराव से कारण शहर में जाम लगता रहा। सिविल लाइन चौराहे पर शाम के समय जाम लगने से लोग परेशान हो गए। पूरी यातायात व्यवस्था हांफने लगी।
विज्ञापन


शहर की मधुबन क्रॉसिंग रोड, घंटाघर, सुपर मार्केट रोड, प्रभु टाउन, घोसियाना रोड, कचहरी रोड पर जलभराव रहा। बारिश से आईटीआई मार्ग, बालापुर में सड़क धंस गई। इस दौरान एक ई रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया, जिसे लोगों ने किसी तरह निकाला। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा सीधी है, इस कारण बारिश हो रहा है। अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना है।


लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
डलमऊ (रायबरेली)। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जलस्तर 97.610 मीटर पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को यह 97.420 मीटर पर था। पानी बढ़ने से कटरी के गांवों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ रही है। लोगों ने सामान सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। असल में जिस तरह पहाड़ों के साथ मैदानी भागों में बारिश हो रही है, उससे आशंका जताई जा रही है कि गंगा का जलस्तर आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेगा।



खेतों में पानी भरने से डूबी फसल
गदागंज (रायबरेली)। लगातार हो रही बारिश से अलीपुर, चकराई, पूरे झंसवा, जमुनीपुर, चरुहार में किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरा होने से धान की फसल के सड़ने की आशंका गहरा गई है। नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की फसल जलमग्न होने की सूचना मिली है। स्थानीय लेखपाल को भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed