फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   water logging

सीपेज ऊपर से बारिश ने सुमेरबाग गांव में बढ़ाई परेशानी

Sun, 09 Oct 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
water logging
रोहनिया (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में सीपेज के साथ बारिश ने सुमेरबाग मजरे रायपुर गांव के लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। कई दिनों से गांव में जलभराव की समस्या है, लेकिन समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालात यह हैं कि गांव तक जाने वाले रास्ते में पानी भरा है। कई घर ऐसे हैं, जिन्हें पानी ने घेर लिया है। ऐसे में लोगों का निकलना दूभर है।
विज्ञापन

सुमेरबाग मजरे रायपुर में एक तरफ से इलाहाबाद ब्रांच नहर निकली है, दूसरी तरफ एनटीपीसी का ऐशपांड है। इस वजह से गांव में हमेशा सीपेज की समस्या रहती है। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से समस्या और बढ़ गई। पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। गांव के रहने वाले अशोक कुमार, सूरजपाल, देशराज, औसान यादव, रामबहादुर, अमित चौरसिया, इंद्रेश कुमार, रमेश, रामसजीवन, राजाराम आदि ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई देखने तक नहीं आया।
विज्ञापन

इलाकाई लोगों ने बताया कि रास्ते में पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी के यहां सरकारी नाली थी, जिसे लोगों ने पाट दिया है। जब भी बरसात होती है, ग्रामीणों को दुश्वारियाें से जूझना पड़ता है। बीडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी नहीं है। जांच कराकर जल निकासी की प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed