फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water level in Nayya Nala recedes; scene of devastation visible.

Raebareli News: नय्या नाले का जलस्तर कम, तबाही का दिख रहा मंजर

Sat, 12 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 12 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Water level in Nayya Nala recedes; scene of devastation visible.
क्षेत्र के छुलिहा मजरे मझिगवां गांव में नय्या नाला के उफान से खराब हुई धान की फसल। -संवाद
हलोर। नय्या नाले का जलस्तर कम होने से जलमग्न गांवों को भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन ग्रामीणों और किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खेतों से पानी उतरते ही बर्बाद फसलों का मंजर देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। गांवों में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एक माह से अधिक समय तक पानी में डूबे रहने के कारण अलीपुर, भटसरा, मझिगंवा, सुखलिया, पुरासी, बसकटा, कोटवा मदनिया, लालगंज, जियापुर, कोड़री, सिकंदरपुर, लोदीपुर और पूरे नारे अतरेहटा समेत दर्जनों गांवों के खेत तालाब बने हुए थे। दो-तीन दिन से जलस्तर घटा है। सैकड़ों बीघा खेत में लगीं धान, उड़द, ज्वार व सब्जियों की फसलें पूरी तरह सड़ चुकी है।
विज्ञापन


स्थानीय किसान राजकुमार, महेंद्र, गब्बर सिंह, राम बहादुर, रंजीत, धीरेन्द्र, रामबरन और राम सागर ने बताया कि पानी तो उतर गया, लेकिन मेहनत और पूंजी दोनों पानी में बह गई। अब सिर्फ सरकारी मुआवजे का ही सहारा है। गंदगी के कारण गांवों में लोग बुखार, जुखाम और त्वचा रोग से संक्रमित होने लगे हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई टीम गांव नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम आयुष अग्रवाल ने बताया शासन के निर्देशानुसार फसल नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता देने के लिए सर्वे की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed