फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Warning point just six cm. The Ganges

चेतावनी बिंदु से महज छह सेमी. दूर गंगा

Sat, 20 Aug 2016 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 20 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Warning point just six cm. The Ganges
गंगा में मची उथल-पुथल - फोटो : अमर उजाला
गंगा ने खतरे की घंटी बजा दी है। चेतावनी बिंदु से महज अब महज छह सेमी. का दूर गंगा का पानी है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक जलस्तर 98.300 मीटर पहुंच गया है। इससे कटरी क्षेत्र के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। खेतों में पानी भर रहा है।
विज्ञापन


वहीं तहसील प्रशासन सिर्फ यही दावा कर रहा है कि बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को नदी का जलस्तर 98.300 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को जलस्तर 98.250 मीटर था।
विज्ञापन


इस तरह अब चेतावनी बिंदु चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर पहुंचने में छह सेमी शेष बचा है। घाटों के किनारे रहने वाले लोगों के घरों के बेहद करीब पानी पहुंच गया है। यही नहीं किसानों के खेतों में पानी भर रहा है। कटरी क्षेत्र के अंबहा, बबुरा, चकमलिक भीटी आदि गांवों के लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ की दहशत से वह ठीक तरीके से सो नहीं पा रहे हैं। ग्रामीण साजन सिंह, दिनेश यादव, अरविंंद पाल का कहना है कि इस बार बाढ़ आई तो धान, उड़द, तिल आदि की फसल चौपट हो जाएगी। खेतों में पानी घुस रहा है।


एसडीएम क्षत्रपाल का कहना है कि जलस्तर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed