{"_id":"58a34af54f1c1bbd72d8438c","slug":"wall-collapsed-killing-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की दीवार ढही, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की दीवार ढही, युवक की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
दीवार गिरने से युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महाखेड़ा गांव में मंगलवार को घर की दीवार ढह गई। इसकी चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। जिस समय हादसा हुआ युवक घर पर अकेला था। सूचना पर सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण किया।
परिवारीजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिवारीजनों को सौंप दिया। महाखेड़ा गांव निवासी रामनरेश रैदास ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को लालगंज-फतेहपुर मार्ग स्थित दोसड़का बाजार में अपनी दुकान पर गया था।
उसकी पत्नी फूलादेवी रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में उन्नाव जनपद के भदेउरा गांव गई है। घर पर पुत्री ज्योति और एकलौता पुत्र राहुल (20) थे। दोपहर बाद घर में ताला लगाकर ज्योति और राहुल भी जरूरी काम से कही चले गये।
विज्ञापन
रामनरेश ने बताया कि राहुल जब घर लौटा तो ताला बंद मिला। वह घर के बाहर लगी लकड़ी की सीढ़ी से दीवार पर चढ़ गया। उसके बाद दीवार से लटक कर घर के भीतर जाने की कोशिश की। तभी दिवार ढह गई और वह नीचे आ गिरा और मलबे में दब गया।
सिर और मुंह पर ईंटे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी-चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जब तक लोग उसे अस्पताल पहुंचाते उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर पर कोहराम मच गया।
सूचना पर सीओ वरुण कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिवारीजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाह रहे थे। इस पर पंचनामा भरकर शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।