{"_id":"5fc69d2c8ebc3e9bf1366539","slug":"voters-got-entry-after-checking-fever-and-pulse-at-the-gate-raibaraily-news-lko552735069","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट पर बुखार और पल्स की जांच के बाद वोटरों को मिली एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट पर बुखार और पल्स की जांच के बाद वोटरों को मिली एंट्री
विज्ञापन
रायबरेली। शिक्षक एमएलसी व स्नातक एमएलसी के मतदान के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव का पूरा प्रयास किया गया। मतदान केंद्रों के गेट पर ही वोटरों की थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से बुखार और ऑक्सीमीटर से पल्स की जांच की गई। जांच के बाद ही वोटरों को बूथों पर प्रवेश दिया गया। हर जगह वोटर जांच को पास करने के बाद मतदान करने के लिए बूथों तक पहुंचे। बूथों पर कोरोना के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
शहर के फिरोज गांधी कॉलेज और जिला पंचायत सहित अन्य स्थानों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मतदान केंद्रों के गेट पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्क्रीनिंग करने के लिए सुबह से ही डटी रही। एक-एक करके वोटरों की जांच की गई और उन्हें मतदान करने के लिए अंदर जाने दिया गया। सभी को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की सलाह भी दी गई। कहीं भी बिना स्क्रीनिंग के किसी को भी बूथ में प्रवेश नहीं दिया गया।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से मतदान शुरू हुआ।
गेट पर स्क्रीनिंग के बाद वोटरों को अंदर जाने दिया गया। यहां बूथ बनाए गए थे, जिसमें स्नातक एमएलसी व शिक्षक एमएलसी के मतदाताओं ने मतदान किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यालय गेट पर कैंप लगाकर मतदान करने जाने वाले मतदाताओं का थर्मल स्क्रीनिंग व पल्स जांच की गई। गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार, दीनशाह गौरा ब्लॉक कार्यालय में सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा मतदान शुरू हुआ। प्रत्येक मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद मतदान के लिए अंदर जाने की अनुमति दी गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता ने मतदान स्थल की पल-पल जानकारी ली। इसके अलावा जिले के अन्य मतदान केंद्रों पर भी वोटरों को स्क्रीनिंग करने के बाद वोट देने की अनुमति दी गई।