Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tire of judge's escort vehicle bursts; sub-inspector, constable, and driver injured

Raebareli News: न्यायमूर्ति के स्काॅर्ट वाहन का टायर फटा, दरोगा, सिपाही और चालक घायल

Sat, 14 Nov 2026 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tire of judge's escort vehicle bursts; sub-inspector, constable, and driver injured
रायबरेली में कुचरिया के पास प्रयागराज हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई जज के स्कॉर्ट की गाड़ी
रायबरेली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की सुरक्षा में चल रही स्कॉर्ट गाड़ी शुक्रवार शाम प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। कुचरिया के पास अचानक वाहन का टायर फटने से चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई। हादसे में मुख्य चालक, एक दरोगा और सिपाही घायल हो गए। मुख्य चालक और दरोगा की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जबकि सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान शुक्रवार शाम प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। उनके काफिले के साथ स्कॉर्ट वाहन भी चल रहा था। शाम करीब चार बजे प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर ग्राम कुचरिया के निकट आगे चल रहे स्कॉर्ट वाहन का टायर अचानक फट गया। मुख्य चालक संदीप कुमार और वाहन में सवार दरोगा रामनाथ कनौजिया व सिपाही प्रदीप कुमार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उस पर चढ़कर फंस गई। अचानक हुए हादसे से काफिले में शामिल अन्य वाहन भी सतर्क हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर भदोखर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल एम्स पहुंचाया। चिकित्सकों ने सिपाही प्रदीप कुमार को हल्की चोटें होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि मुख्य चालक संदीप कुमार और दरोगा रामनाथ कनौजिया को भर्ती कर लिया। सीओ आशीष निगम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। न्यायमूर्ति का वाहन बिना किसी बाधा के लखनऊ रवाना हो गया। क्षतिग्रस्त स्कॉर्ट वाहन को सड़क से हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शॉकर टूटने से टायर फटने की आशंका
रायबरेली। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहन को देखा तो उसका शॉकर टूटा हुआ मिला। लोगों ने आशंका जताई कि शॉकर टूटने के कारण ही टायर फटा और वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद आगे नहीं बढ़ा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा होते ही हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने रफ्तार धीमी कर दी। कुछ लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की।

रायबरेली में कुचरिया के पास प्रयागराज हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई जज के स्कॉर्ट की गाड़ी

रायबरेली में कुचरिया के पास प्रयागराज हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई जज के स्कॉर्ट की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed