फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Voter slips not found, there will be problem at the booth

नहीं मिली मतदाता पर्चियां, बूथ पर होगी दिक्कत

Tue, 22 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Voter slips not found, there will be problem at the booth
बछरावां (रायबरेली)। विधानसभा चुनवा का मतदान 23 फरवरी को है। इसके पहले मतदाताओं के घरों में मतदान पर्ची पहुंचाने के निर्देश दिए गए, लेकिन अभी तक सभी मतदाताओं के घरों में मतदान पर्ची नहीं पहुंचाई गई है। इससे उनमें मायूसी है। ऐसे में मतदाताओं को मतदान पर्ची के लिए भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाताओं को मतदान पर्ची के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए मतदान के पहले उनके घरों तक पर्ची पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता, जिन्हें अब तक पर्ची नहीं मिली है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय बछरावां में कई मतदाता हैं, जिन्हें पर्ची नहीं मिल पाई है। कस्बे के उत्तर बाजार निवासी गोलू जायसवाल, केतार नाथ, मुन्ना जैन, दक्षिण बाजार निवासी दिलीप साहू, सत्य कुमार सोनी, कल्लन गुप्ता ने बताया कि मतदाता पर्चियां अभी तक नहीं मिली हैं। घरों में मतदान पर्ची नहीं पहुंचने से मतदाताओं को बूथों के बाहर लगने वाले बस्तों में अपनी पर्ची खोजनी पड़ेगी। महराजगंज एसडीएम सालिगराम ने बताया कि मतदाताओं के घर पर्ची भेजवाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed