फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Visit Hanumangarhi come out and have fish feast and then Ram-Ram CM Yogi taunts Ajay Rai

यूपी: ‘हनुमानगढ़ी में दर्शन, बाहर आकर मछली की दावत और फिर राम-राम’, सीएम योगी का अजय राय पर तंज

Mon, 24 Aug 2026 02:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 02:27 PM IST
सार

सीएम योगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वह हनुमानगढ़ी में दर्शन करते हैं। बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं। फिर राम-राम करते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Visit Hanumangarhi come out and have fish feast and then Ram-Ram CM Yogi taunts Ajay Rai
सीएम योगी आदित्यनाथ का अजय राय पर तंज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने जिले को 879 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर वह राहुल गांधी पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर का विरोध करती रही है। उसे गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं। बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं। फिर, राम-राम चिल्लाते हैं। अरे अयोध्या के बाहर खा लेते, जो खाना था। बेशर्मी की भी एक सीमा होती है, इनके सामने गिरगिट भी शरमा जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश को माफिया प्रदेश बना दिया था

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के भाई की हत्या की गई थी। ये हत्यारों के खिलाफ बयान देने नहीं गए। दुर्दांत माफिया के सामने घुटने टेक दिए। वो तो हमारी सरकार आई, सरकार ने माफिया की भूसी निकाल दी। इन लोगों ने प्रदेश को माफिया प्रदेश बना दिया था। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का कहना है कि केवल उनके परिवार को ही सम्मान मिले। इन्होंने कभी भारत के क्रांतिकारियों और नायकों को सम्मान देने का कार्य नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी से देश कोई अपेक्षा नहीं करता

इस मौके पर सीएम ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को विस्मृत कर देता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता। भारत की परंपरा और आदर्शों को भुलाकर देश के खिलाफ षड्यंत्र करने का कुछ लोगों ने ठेका ले लिया है। मंगल पांडेय, नाना साहब, तात्या टोपे और रानी लक्ष्मीबाई ने जिस स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला को आगे बढ़ाया, उसी लड़ाई का नेतृत्व रायबरेली क्षेत्र में राना बेनी माधव बख्श सिंह ने किया। यही वजह है कि वर्षों बाद भी लोग उन्हें याद करते हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति के रूप में देश को उनसे कोई अपेक्षा नहीं है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वह संसद और लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह हैं। राहुल गांधी ने संविधान की शपथ ली है, लेकिन भारत की परंपरा और विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। वह यूपी के बाहर जाकर यूपी को बदनाम करते हैं। देश के बाहर जाकर देश का अपमान करते हैं। वह देश विरोधी तत्वों को प्रोत्साहित करते हैं।

देश ने आपातकाल की ‘काली छाया’ देखी है

सीएम ने आगे कहा कि भारत की सेना जब सीमा पर दुश्मनों से लड़ती है तो आप उससे जवाब मांगते हैं। अयोध्या में श्रीराम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी सवाल खड़े करती है। देश ने वर्ष 1975 में आपातकाल की ‘काली छाया’ देखी है। जंतर मंतर में अभी एक बेटी ने पीएम मोदी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बाद में उस बेटी और उसके माता-पिता ने इस बात को स्वीकार किया कि उनकी बेटी ने गलत बोला है। आप अर्बन नक्सलियों के हाथों देश को क्यों बेचना चाहते हैं?

कांग्रेस ने देश को लूटा

उन्होंने आगे कहा कि अमेठी और रायबरेली इस परिवार को ढोता तो रहा, लेकिन इन्होंने इन जिलों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। यहां सब कुछ एक ही परिवार के नाम पर कर दिया गया। 1925 में काकोरी से ब्रिटिशर्स द्वारा जो खजाना ले जाया जा रहा था, क्रांतिकारियों ने उसे अपने कब्जे में लिया था। कांग्रेस ने उसे काकोरी ट्रेन लूट घटना नाम दिया। अरे लूटा तो आपने है देश को। देश को लूटकर उस धन को ठिकाने लगाने का काम आपने किया।   
 

सीएम ने कहा कि आपने भारत नहीं बनाया है, भारत का विभाजन आपने जरूर कराया। भारत के विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम कराने का दोषी आपका परिवार है। वीर सावरकर के 28 साल की उम्र में दोहरे आजन्म कारावास की सजा हुई। दोनों भाई पोर्टब्लेयर की एक ही सेल्युलर जेल में बंद रहे। 10 साल तक एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देखा। जब अटल बिहारी बाजपेयी सरकार ने पोर्टब्लेयर के एयरपोर्ट का नाम वीर सावरकर के नाम पर किया तो कांग्रेस ने उनका नाम हटा दिया था। 

भाजपा ने देश की विरासत और महापुरुषों को सम्मान दिया

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महापुरुष भी स्वीकार नहीं हैं। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट, निषादराज के नाम पर विश्रामालय और शबरी माता के नाम पर भोजनालय बनाए गए हैं। भाजपा सरकार ने देश की विरासत और महापुरुषों को सम्मान दिया है और भगवान राम को भी सम्मान दिया है।

सीएम ने राना बेनी माधव बख्श सिंह के करीबी सेनापति वीर पासी को भी याद किया। कहा कि वीर पासी की प्रतिमा भी लगाई जानी चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी वीरों का सम्मान करना समाज और सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed