फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers lost their patience, sloganeering while on fast

ग्रामीणों का सब्र टूटा, अनशन पर बैठकर की नारेबाजी

Sun, 12 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers lost their patience, sloganeering while on fast
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के 22 पुरवों में पानी की आपूर्ति करनी वाली पानी की टंकी दो साल में ही बदहाल हो गई। शिकायत करने के बावजूद सुनवाई न होने पर लोगों का सब्र टूट गया।
विज्ञापन

रविवार को टंकी परिसर में ही ग्रामीण अनशन पर बैठ गए। जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक पानी की आपूर्ति शुरू न हुई तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गौरा हरदो गांव में करीब 430 करोड़ रुपये लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। पानी की टंकी से गौरा हरदो, मवई, बड़ा पुरवा, भोपाल सिंह का पुरवा समेत 22 पुरवों को पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पुरवों में पानी पहुंचाने के लिए 46 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई। इस टंकी का निर्माण दो साल पहले कराया गया है। कभी मोटर में खराब रहती है तो कभी पाइप लाइन लीकेज होने से पानी की आपूर्ति रहती है।
पिछले कई महीने से जलापूर्ति न होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। एक दिसंबर को खंड विकास अधिकारी हरीश चंद्र गुप्ता को शिकायती पत्र देकर जल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने समाजसेवी सोनू दीक्षित के साथ अनशन पर बैठ गए। आरपी सिंह, कमलेश कुमार, राजेंद्र बहादुर, शिव बहादुर, शैलेंद्र यादव, हिमांशु यादव, रामपाल, जगदीश, संतलाल, राम रामसेवक ने बताया कि जब तक आपूर्ति बहाल नहीं होगी। अनशन जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में धन का बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाया। उधर, जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन मोहित विक्रम ने बताया कि उनके अलावा केवल तीन लोगों की तैनाती हुई है। नया डिवीजन बनाया गया है। पर्याप्त स्टाफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed