फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers angry due to cutting of trees in Raebareli inspector and female PRD jawan injured in altercation

Raebareli: ग्रामसभा के पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, मारपीट में इंस्पेक्टर व महिला पीआरडी जवान घायल

Thu, 15 May 2025 08:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 May 2025 08:54 PM IST
सार

रायबरेली में ग्रामसभा द्वारा लगाए गए यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कहासुनी और मारपीट में इंस्पेक्टर व महिला पीआरडी जवान घायल हो गए। मामले में कानूनगो ने घटना की तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Villagers angry due to cutting of trees in Raebareli inspector and female PRD jawan injured in altercation
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में नसीराबाद देहात गांव स्थित डेंगरा तालाब के बंधे पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हंगामे की सूचना पर पहुंची राजस्व व पुलिस टीम से ग्रामीण भिड़ गए। ग्रामीणों ने टीम के साथ हाथापाई भी की। इस दौरान एक इंस्पेक्टर और महिला पीआरडी जवान घायल हो गए। इसके बाद और पुलिस बल बुलाया गया, तब मामला शांत हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि तालाब के बंधे पर करीब 20 साल पहले ग्राम सभा की ओर से यूकेलिप्टस के पेड़ लगवाए गए थे। तालाब में एक पुराना शिव मंदिर भी बना हुआ है। गांव के ही दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने उस जमीन को अपना बताकर यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: प्रदेश के एडेड और स्ववित्तपोषित विद्यालयों में समर कैंप की अनिवार्यता नहीं, शिक्षक संगठनों के विरोध के बाद बदला फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्रामीण उग्र हो गए। वह लाठी-डंडा लेकर तालाब किनारे एकत्र हो गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जानकारी पर नायब तहसीलदार शमीम अहमद, कानूनगो अमर बहादुर सिंह एवं इंस्पेक्टर गोविंददास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने पेड़ काटने से मना कर दिया

नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाया कि एसडीएम के निर्देश पर पेड़ काटे जा रहे हैं। लेकिन, ग्रामीणों ने पेड़ काटने से मना कर दिया। पेड़ काटने वाली मशीन भी छीन ली। हाथापाई के दौरान इंस्पेक्टर गोविंददास, महिला पीआरडी माधुरी घायल हो गए। कानूनगो अमर बहादुर सिंह ने घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि जांच बाद आगे की कार्रवाई का जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed