फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vigorously raised the issue of safety and welfare of children

बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के मुद्दे जोरदारी से उठाए

Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vigorously raised the issue of safety and welfare of children
रायबरेली। जिला पंचायत सभागार में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। आम सहमति से तय हुआ कि समिति की नियमित बैठक और कामकाज की समीक्षा की जानी चाहिए।
विज्ञापन

सभी को उनके कार्यों और दायित्वों के बारे में बताया गया। बच्चों की देखरेख, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।
बैठक में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पिछली बैठक की कार्यवाही को बैठक में शामिल न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। गांवों में बाल संरक्षण से संबंधित कोई बैठक नहीं कराई गई।
विज्ञापन

जबकि हर तीन माह में बैठक में प्रगति व कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने कहा कि जिला बाल संरक्षण समिति शासन की महत्वपूर्ण समितियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी कमलाकांत ने बताया कि ब्लॉक बाल संरक्षण समिति और ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। उनके कार्यों और दायित्वों के बारे में समिति को बताया गया है।
बाल कल्याण समिति रायबरेली में एक अध्यक्ष और चार सदस्यों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य में 92 बच्चों का चयन किया गया है। इसमें से नौ बच्चे बाल सेवा योजना सामान्य से संबंधित हैं।
जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ओजस्कर पांडेय ने समिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बीएसए, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीसी मनरेगा, सहायक श्रमायुक्त के अलावा समिति के सदस्य मिलिंद कुमार, पूनम सिंह, रूपा गुप्ता, राजेश्वरी सिंह, बीरेंद्र पाल समेत अन्य अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
पुरानी तहसील में शिफ्ट समिति का दफ्तर
जिला बाल कल्याण समिति का कार्यालय अभी निराला नगर में है, जो जर्जर हालत में है। समिति के अध्यक्ष ओजस्कर पांडेय ने इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी और एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह से बात की।

इस पर पुरानी तहसील के भवन की मरम्मत कराकर समिति का कार्यालय वहां स्थापित करने पर सहमति बनी। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह दफ्तर पुरानी तहसील भवन में पहुंच जाएगा। इससे कामकाज की रफ्तार में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed