{"_id":"6a2466712104144cbc0cc8f4","slug":"video-of-acting-police-station-incharges-money-transaction-goes-viral-raebareli-news-c-101-1-slko1031-159729-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी का रुपये के लेनदेन का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी का रुपये के लेनदेन का वीडियो वायरल
Sat, 06 Jun 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा का शनिवार को सोशल मीडिया पर रुपये के लेनदेन का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कोतवाली प्रभारी पहले रुपया गिनकर जेब में रख रहे हैं, जबकि बाद में एक महिला से भी रुपये ले रहे हैं।
वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि एसपी रवि कुमार की ओर से सीओ डलमऊ से कराई गई जांच में लेनदेन की बात सामने नहीं आई है।
सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि रामसांडा गांव निवासी रामकृपाल का बीती एक मई को गांव के पास सड़क दुघर्टना में घायल हो गए थे। टक्कर मारने का आरोप रामसांडा ग्राम प्रधान की बाइक पर लगा था।
ग्राम प्रधान ने घायल की बेटी को उसका इलाज कराने के लिए पांच हजार रुपए दिये थे, लेकिन 20 दिन बाद बेटी ने प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही तो प्रधान ने अपना पैसा वापस मांग लिया, जिसे बेटी ने कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी के सामने वापस लिया था।
विज्ञापन
साथ ही बड़े मंगलवार पर कोतवाली में भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे का सामान लाने के लिए कोतवाली प्रभारी ने लिए दीवान को रुपये दिए थे। शेष बचे रुपये को दीवान ने वापस किया था तो कोतवाली प्रभारी ने उन रुपयों को गिनकर पर्स में रख लिया था।