फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vaibhav and Dolly top the cross country race

क्रॉस कंट्री रेस में वैभव व डॉली अव्वल

Mon, 16 Aug 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vaibhav and Dolly top the cross country race
रायबरेली। जिला खेल कार्यालय की ओर से रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में बालक और बालिकाओं की पांच किमी. क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। रेस में 55 बालकों व 24 बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रेस का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने किया। समापन पर डीएम वैभव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष व वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बालक वर्ग में वैभव सोनकर प्रथम, दीपू कश्यप द्वितीय, धनंजय सिंह तृतीय, अनुज शर्मा चौथे, आलोक यादव पांचवें व प्रतीक यादव छठवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में डॉली ने पहला, महिमा ने दूसरा, राखी पासवान ने तीसरा, कुमकुम ने चौथा, नैना ने पांचवां व राधिका ने छठवां स्थान प्राप्त किया। इन सभी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद प्रोत्साहन समिति से उदीयमान बालिकाओं डॉली सोनकर, अर्चना सिंह, रोशनी, कुमकुम, नैना सोनकर व रोशनी प्रजापति सम्मानित हुईं। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार, मुकेश कुमार, मेराज अहमद, राम आसरे यादव, नरेश कुमार निषाद व अशोक कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed