फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   User ID is incorrect, password does not match, tell IP address ..

यूजर आईडी गलत है, पासवर्ड मैच नहीं कर रहा, आईपी एड्रेस बताओ..

Mon, 20 Jan 2020 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
User ID is incorrect, password does not match, tell IP address ..
रायबरेली। हैलो, मैं मॉनीटरिंग सेल से बोल रहा हूं, तुम्हारा यूजर आईडी गलत है, सही आईडी बताओ...। पासवर्ड मैच नहीं कर रहा, इसलिए लॉगिन नहीं हो रहा है...। हैलो, मैं बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम से बोल रहा हूं, तुम्हारा आईपी एड्रेस क्या है, राउटर का सीरियल नंबर बताओ, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय करो और इंटरनेट चालू रखो, जल्दी ही हम सेंटर को ऑनलाइन करेंगे।
विज्ञापन

पल-पल में कोई न कोई मोबाइल फोन घनघनाता रहा और इस तरह के सवाल पूछे जाते रहे। यह सिलसिला रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा। यह हाल कोई कॉल सेंटर का नहीं, बल्कि कलक्ट्रेट परिसर में यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर बनाए गए मॉनीटरिंग सेल यानी हाईटेक कंट्रोल रूम का है।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी के बावजूद रविवार को ट्रायल लिया जाना था, ताकि जिले में बनाए गए सभी 102 परीक्षा केंद्रों को मॉनीटरिंग सेल से कनेक्ट करके देखा जा सके कि सब ठीक है या नहीं। एक-एक करके सभी परीक्षा केंद्रों को कनेक्ट करने की कोशिश की गई, जिसमें 65 परीक्षा केंद्रों को कनेक्ट करके ऑनलाइन निगरानी करके परख लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी 37 परीक्षा केंद्रों में किसी न किसी तकनीकी खामी आने या फिर वहां तैनात स्टाफ की लापरवाही के चलते कनेक्टिविटी नहीं हो सकी। जो परीक्षा केंद्र कनेक्ट हो गए, वहां के सभी सीसीटीवी कैमरों के जरिए आनलाइन गतिविधि देखी गई। ट्रायल के दौरान मॉनीटरिंग सेल में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय की देखरेख में डीआईओएस कार्यालय के स्टाफ, शिक्षक एवं सूचना विज्ञान केंद्र के ऑपरेटर समेत 15 लोगों की टीम पूरे दिन डटी रही, जिसने परीक्षा केंद्रों से पहले तो मोबाइल से संपर्क किया, फिर ऑनलाइन कनेक्ट होकर निगरानी की।
बोर्ड परीक्षा केंद्र में मॉनीटरिंग सेल की अहम भूमिका होगी। मॉनीटरिंग सेल में सदर तहसील के लिए दो यूनिट, बाकी तहसीलों में एक-एक यूनिट बनी है। सदर में 26, महराजगंज में 16, सलोन में 14, ऊंचाहार में 13, डलमऊ में 16 एवं लालगंज में 17 परीक्षा केंद्र हैं। इन यूनिटों के जरिए परीक्षा केंद्रों को कनेक्ट करके गतिविधि को वाल एलईडी पर ऑनलाइन देख सकेंगे। हर यूनिट में दोनों पालियों के लिए अलग-अलग स्टाफ तैनात होगा।

जिले के सभी 102 परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन रहने के फरमान दिए गए हैं। जिला स्तरीय मानीटरिंग सेल के साथ ही मंडल और राज्य स्तर से भी मॉनीटरिंग की जानी है। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई समस्या आ रही है तो उसे तुरंत दुरुस्त करा लें। सभी परीक्षा केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा प्रभारी और टेक्निकल आपरेटर उपस्थित रहें।-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed