फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproar over not registering murder case

Raebareli News: हत्या का केस दर्ज न करने पर हंगामा

Fri, 05 Sep 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 05 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uproar over not registering murder case
शिवगढ़। युवक की मौत पर हत्या का केस दर्ज न करने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को गांव में हंगामा किया। करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन चला। परिजनों का आरोप था कि युवक की हत्या की गई है, जबकि पुलिस ने दूसरी धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर चार भाइयों समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बबुरिहा का पुरवा मजरे बंकागढ़ गांव निवासी दीपक (20) हरियाणा में चप्पल-जूता फैक्टरी में नौकरी करते थे। मंगलवार रात दीपक ने पिता लाल बहादुर को फोन करके बताया था कि वह बछरावां कस्बे में पहुंच गए हैं और घर जा रहे हैं। पिता भी लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करने गए थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह घर के पास दीपक का शव मिला था। शाम पांच बजे जिला मुख्यालय से पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा किया था। शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे परिजन फिर आक्रोशित हो गए। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाने लगे। हत्या का केस दर्ज न करने पर नाराजगी जताई। परिजनों के हंगामे की सूचना पर शिवगढ़, बछरावां, चंदापुर, महराजगंज थाने की पुलिस गांव पहुंच गई। प्रकरण में सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन एक घंटे बाद शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया।


उधर, सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। युवक की मां श्रीमती की तहरीर पर गांव के चार भाइयों राजकुमार, रामकुमार, पिंकू, कन्हैयालाल और लक्ष्मी, सुनील कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। किस बात को लेकर आरोपी युवक को परेशान कर रहे थे, इस बारे में जांच कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed