फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproar after the death of the pregnant woman, highway jammed

Raebareli News: प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, हाईवे जाम

Fri, 05 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 05 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Uproar after the death of the pregnant woman, highway jammed
बछरावां। कस्बा स्थित एक नर्सिंगहोम में बृहस्पतिवार को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इससे परिजनों का गुस्सा भड़क गया। हंगामा करते हुए नारेबाजी की। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे जाम कर दिया। परिजनों ने नर्सिंगहोम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम से करीब ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सीएमओ ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बल्दी खेड़ा गांव के रहने वाले नरेंद्र कुमार की पत्नी निशा देवी (29) को बीते बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लाया गया। इलाज ठीक न होने पर परिवार के लोगों ने कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में निशा को भर्ती करा दिया। अस्पताल की टीम ने नार्मल डिलवरी कराई।
विज्ञापन


नवजात की हालत खराब होने पर उसे लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया गया बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे प्रसूता निशा की हालत भी बिगड़ गई। गंभीर हालत में प्रसूता को भी मोहनलालगंज के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसूता की मौत के बाद परिजन शव को लेकर आए और बछरावां कस्बे में हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। गुस्सा शांत न होने पर सीओ प्रदीप कुमार व नायब तहसीलदार उमेश त्रिपाठी, तहसीलदार मंजुला मिश्रा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर जाम लग गया। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


एक माह में दो की हो चुकी मौत
बीती 18 अगस्त को आरके चौधरी हॉस्पिटल में मरीज की मौत हो गई थी। मामले में बछरावां कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पहली जांच पूरी भी नहीं हुई कि बृहस्पतिवार को दूसरी घटना हो गई। एक माह में दो-दो घटनाओं के बाद अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। मृतक निशा देवी की बहन आशा, उषा, मंजू का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही से उनकी बहन निशा देवी की मौत हुई है। मामले को रफादफा कराने के लिए अस्पताल संचालक ने परिजनों से विभिन्न माध्यमों से बात करनी शुरू कर दी है।



जांच के लिए बनी कमेटी
बछरावां के आरके हॉस्पिटल के खिलाफ जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। पूर्व में भी इसी अस्पताल में हुई घटना की जांच हो रही है। जांच पूरी होने के बाद संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. नवीनचंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed