फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP: Horrific accident in Raebareli; speeding car crashes into a culvert; three dead, including a constable and

UP: रायबरेली में भीषण हादसा, पुलिया से टकराई कार, उड़े परखच्चे; सिपाही व रिटायर दीवान समेत तीन की मौत

Wed, 15 Jul 2026 06:31 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 15 Jul 2026 06:31 PM IST
सार

रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक सिपाही, सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। प्रारंभिक आशंका चालक को झपकी आने की जताई गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP: Horrific accident in Raebareli; speeding car crashes into a culvert; three dead, including a constable and
रायबरेली में भीषण हादसा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बछरावां के खैरहनी गांव के पास सुबह बेकाबू कार पुलिया से जा टकराई। इससे कार सवार सिपाही, रिटायर दीवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार 100 किमी होने और चालक को झपकी आने के चलते हादसा हुआ।

विज्ञापन


घटना की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन मंगाकर गाड़ी को बाहर कराकर दो घंटे बाद यातायात को सामान्य किया जा सका। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि एसपी रवि कुमार, एएसपी आलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर हादसे की वजह की जांच की।

विज्ञापन

कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त 

मूलरूप से जालौन जिले के रहने वाले महाराज सिंह (58) पुत्र रामसुख पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती रायबरेली में न्यायालय सुरक्षा में थी। परिवार के साथ लखनऊ के पारा इलाके में रहते थे। प्रतिदिन लखनऊ से कार से यहां आकर डयूटी करते थे। सुबह भी सिपाही कार से रायबरेली डयूटी पर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि निगोहा में दो, जबकि बछरावां बार्डर पर दो लोगों को लिफ्ट देकर गाड़ी पर बैठा लिया था। सुबह करीब आठ बजे खैरहनी गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा देख आसपास के लोग पुलिस को सूचना देने के साथ मौके पर पहुंचे।

इन लोगों की हुई मौत

हादसे में सिपाही महाराज के अलावा अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के रजवापुर निवासी रोहित लोधी (30) पुत्र राम बहादुर और रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के टिकवापुर मजरे गहरौली गांव निवासी रिटायर मुख्य आरक्षी (दीवान) चंद्रपाल सिंह (72) पुत्र बद्री सिंह की मौत हो गई।

वहीं बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी रियान मोहम्मद (22), लखनऊ जिले के तेलीबाग निवासी रजत साहू (34) गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

आसपास के लोगों के अनुसार कार की रफ्तार 100 किमी से कम नहीं थी। गाड़ी चला रहे सिपाही को को झपकी आ गई। कार की रफ्तार अधिक होने से चालक गाड़ी संभाल नहीं पाया और वह पुलिया से जा टकराई। इधर, हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया।



इससे लोगों को परेशानी हुई। सुबह 10 बजे क्रेन की मदद से कार को बाहर किया गया, तब आवागमन शुरू हो सका। एसपी रवि कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई हैं, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसा किस वजह से हुआ है, इसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed