फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP: Dinesh Pratap Singh attacked Rahul Gandhi, said- he is an unqualified MP, comes to Raebareli to eat jalebi

यूपी: राहुल गांधी पर दिनेश प्रताप सिंह ने बोला हमला, कहा- वे अयोग्य सांसद, रायबरेली जलेबी खाने आते हैं

Tue, 29 Apr 2025 08:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Apr 2025 08:10 PM IST
सार

Rahul Gandhi visit to Rae Bareli: रायबरेली में मंगलवार को दिशा की बैठक आयोजित की गई। इसमें राहुल गांधी के साथ यूपी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
UP: Dinesh Pratap Singh attacked Rahul Gandhi, said- he is an unqualified MP, comes to Raebareli to eat jalebi
बैठक में राहुल के साथ दिनेश प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिशा की बैठक के बाद उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। कहा कि राहुल गांधी योग्य सांसद नहीं हैं। वह जिले में सिर्फ जलेबी खाने आते हैं। उनका विकास से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सांसद राहुल गांधी के बीच की रार खत्म नहीं हो रही है। उद्यान राज्य मंत्री के निशाने पर राहुल गांधी हमेशा से रहे हैं। पिछले साल नवंबर में भी जब दिशा की बैठक हुई थी तो राज्य मंत्री ने बचत भवन के बाहर तख्ती दिखाकर राहुल गांधी के खिलाफ शब्द हमला किया था। इस बार भी दिशा की बैठक खत्म हुई तो राज्य मंत्री के निशाने पर राहुल गांधी रहे। बोले की दिशा की बैठक एक सतत प्रक्रिया है। इसमें सभी अधिकारियों ने सभी योजनाओं की जानकारी दी। सभी सवालों का जवाब विभागीय अधिकारियों ने दिया, लेकिन किसी को कोई सवाल खड़ा करने का विषय नहीं था। वहीं राहुल गांधी दिशा की बैठक के माध्यम से देश में चर्चा में आ जाते हैं। हो सकता है कि अभी रास्ते में जलेबी खा ले, हो सकता है कि मोची की दुकान में बैठ जाएं। वह मीडिया में बना रहना चाहते हैं। 
विज्ञापन


कभी सुख दुख में न मिलने वाले सांसद केवल अनुश्रवण की बैठक करते हैं। कहा कि रायबरेली का यह सेवक आपके साथ खड़ा है। वहीं सांसद राहुल गांधी शीशा बंद करके आते हैं और वोट लेकर चले जाते हैं। वे असली गांधी नहीं हैं। वह किसी के सवालों का जवाब नहीं देते हैं, उनमें सवालों का जवाब देने की क्षमता नहीं है। वह अयोग्य सांसद हैं और दिशा की बैठक में पीछे से एक सवाल उठता है तो उस पर सवाल करते हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि दिशा की बैठक में पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि उनके कहने पर दी गई। इसका प्रस्ताव पासकर पीड़ितों के परिजनों को भेजा जाएगा। कहा कि राहुल गांधी कोई सौगात नहीं दे सकते हैं। वह आज तक एक भी सड़क नहीं बनवा सके। वहीं मेेरे प्रस्ताव पर कई काम हो रहे हैं। राहुल गांधी का विकास में कोई रोल नहीं है। वह जब भी आते हैं तो वोट लेने आते हैं और वोट लेकर चले जाते हैं। अधिकारियों का डेटा जारी करने की बात पर राज्य मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है। जब जरूरत होगी तो डेटा जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय कार्य मंत्रालय को रेफर होगा एक स्कूल का मामला

 दिशा की पिछली बैठक में उठे नगर पालिका के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं के मामले में मंगलवार को हुई बैठक में उद्यान मंत्री ने आपत्ति जताई। कहा कि यह मामला दिशा की बैठक का एजेंडा नहीं है। इस पर अमेठी सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मामले को रेफर किया जाए। इससे संसदीय कार्य मंत्रालय की बैठक में उठाया जाएगा।

दिशा की बैठक में नहीं आए विधायक मनोज और अदिति

मंगलवार को हुई दिशा की बैठक में ऊंचाहार से विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय और सदर विधायक अदिति सिंह किंही कारणों से शामिल नहीं हुए। हालांकि उनके शामिल न होने पर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
 

UP News: 'दिशा' बैठक में भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को रोजगार मामले में बड़ा घालमेल... देखती रह गईं डीएम

99.47 प्रतिशत आवास पूर्ण होने पर बजाई तालियां

दिशा की बैठक में विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 99.47 प्रतिशत आवास पूर्ण होने का मामला उठाया। कहा कि इसके लिए सरकार का स्वागत करना जरूरी है। इस पर सदन में सभी ने सबसे अच्छी प्रगति पर तालिया बजाकर एक स्वर में सरकार के काम की तारीफ की। जिले में 81823 आवासों में 81390 से अधिक प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण कराया जा चुका है।

सर्वे कराकर अगली मीटिंग में देंगे सही रिपोर्ट-डीएम
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के उठे मामले में डीएम हर्षिता माथुर ने बैठक में आश्वासन दिया कि वे नए सिरे से सर्वे कराकर अगली मीटिंग में वास्तविक आंकड़े रखेंगे। अन्य मामलों में बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed