{"_id":"69303d5493f982d2810f9972","slug":"up-dayika-against-rahul-gandhi-special-judicial-magistrate-mp-mla-seeks-report-from-police-2025-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को लेकर याचिका, एमपी-एमएलए कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को लेकर याचिका, एमपी-एमएलए कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
Wed, 03 Dec 2025 07:08 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:08 PM IST
सार
बेंगलुरू के भाजपा नेता एस विगनेश शिशिर ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी पर फर्जी पासपोर्ट रखने और शत्रु देशों को सूचना देने जैसे गंभीर आरोपों वाली याचिका दायर की है, जिस पर अदालत ने सदर कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बेंगलुरू के भाजपा नेता एस विगनेश शिशिर ने शत्रु देशों को सूचना देने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए डा. विवेक कुमार के समक्ष याचिका प्रस्तुत की है। मामले में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए ने याचिका को परिवाद में दर्ज करते हुए सदर कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। केस की सुनवाई पांच दिसंबर को होगी।
बेंगलुरू शहर निवासी व भाजपा नेता एस विगनेश शिशिर ने बुधवार को अपने अधिवक्ता विंध्येश्वरी पांडे के माध्यम से विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए की अदालत में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराने के लिए याचिका प्रस्तुत की।
एस विगनेश शिशिर ने नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाया कि उनके पास दो पासपोर्ट हैं। साथ ही भारत व ब्रिटेन की नागरिकता है। साथ ही सांसद ने फर्जी तरीके से एक से अधिक पासपोर्ट बनवाए हैं। लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते इनके पास देश की गोपनीय सूचनाएं होती हैं, जो वे शत्रु देशों को मुहैया करा रहे हैं।

भाजपा नेता ने लगाया ये आरोप...
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लंदन में मेसर्स बैकआप्स लिमिटेड यूनाईटेड किंगडम नाम से कंपनी खोल रखी है। इस कंपनी का नंबर 4874579 हैं। कंपनी का पूरा डाटा बेस यूके ग्लोबल डॉक्स बेवसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही बेनामी भी एक कंपनी तीन मई 2019 को बनाई गई थी। इस कंपनी का नंबर 11977380 है।विशेष लोक अभियोजक संदीप सिंह ने बताया कि याची एस विगनेश शिशिर की याचिका पर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए ने परिवाद दर्ज कर शहर कोतवाली से रिपोर्ट मांगी है। पांच दिसंबर को मामले की सुनवाई होगी। बताते हैं कि तीन माह पूर्व इसी मामले में एस विगनेश ने एसपी डॉ. यशवीर सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की थी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि विगनेश शिशिर भाजपा का पेड वर्कर है। इसी तरह के काम भाजपा वाले कराते हैं। आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। इसमें कोई सत्यता नहीं है। भाजपा सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे को उछालने के बाद से बौखला गई है।