फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP Board Result

अथर्व, कशिश, अजय और आस्था ने यूपी में मेधा का लहराया परचम

Sun, 19 Jun 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित हुए तो परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। जिले का परीक्षाफल 84.19 प्रतिशत रहा। सबसे बड़ी उपलब्धि इस जिले के लिए यह रही कि यहां के चार परीक्षार्थियों ने उत्तर प्रदेश की वरीयता सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साथ इतनी अधिक संख्या में परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की मेरिट में आए हैं। रिजल्ट आने के बाद मेधावियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्कूल-कॉलेजों में भी ढोल-नगाड़े के साथ कामयाबी का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में तीन और इंटर में एक परीक्षार्थी ने यूपी की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, मुराईबाग के हाईस्कूल के छात्र अथर्व श्रीवास्तव ने 97.0 प्रतिशत अंकों के साथ यूपी बोर्ड की मेरिट में पांचवां स्थान बनाया है, जबकि उसकी बड़ी बहन आस्था श्रीवास्तव ने इंटर में उत्तर प्रदेश में नौवीं पोजीशन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन की छात्रा कशिश यादव ने यूपी में सातवीं और ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल बछरावां के छात्र अजय प्रताप सिंह ने यूपी में आठवीं पोजीशन पाई है।
जिले की टॉप-10 सूची में विबग्योर पब्लिक स्कूल चंदौली, वीणा पाणि इंटर कॉलेज मलिकमऊ, सरस्वती विद्या मंदिर ऊर्जा विहार, बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज, न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर खीरों, बरातीलाल गंगाराम इंटर कॉलेज लालगंज, आरकेएस पब्लिक इंटर कॉलेज गुरुबख्शगंज, बाबू सिंह इंटर कॉलेज छिवलहा, माडर्न पब्लिक स्कूल सलोन, एबीएस पब्लिक स्कूल सैदापुर छिवलहा, बीआरके दास इंटर कॉलेज खरौली, सिद्धार्थ ज्ञानोदय पब्लिक हाईस्कूल बेलाखारा, ममता विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज सेमरी चौराहा, शिव मंगल मौर्य बालिका कॉलेज ऊंचाहार के छात्र-छात्राओं ने भी जगह बनाई है।

इस बार भी बालिकाएं रहीं आगे
यूपी बोर्ड के नतीजे देखने के बाद पता चला कि एक बार फिर बालिकाओं ने अपनी मेधा का जलवा बिखेरा है। जिले की टॉप-10 सूची पर गौर करें तो इसमें 31 परीक्षार्थियों में बालिकाओं की संख्या 17 है। हाईस्कूल में 19 परीक्षार्थियों ने टॉप-10 सूची में जगह बनाई है, जिसमें 10 बालिकाएं शामिल हैं। इसी तरह इंटर की टॉप-10 सूची में 12 परीक्षार्थियों को जगह मिली है, जिसमें छात्राओं की संख्या सात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed