फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Up baord exam

संगीत गायन की परीक्षा देने नहीं आए 12 परीक्षार्थी

Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Up baord exam
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में दूसरे दिन शुक्रवार को ज्यादा परीक्षार्थी नहीं रहे।
विज्ञापन

यही वजह रही कि जिले में बनाए गए 103 केंद्रों में से गिने-चुने सेंटरों पर ही परीक्षा हुई। पहली पाली में इंटरमीडिएट के संगीत गायन-वादन के तीन और दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन के नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 42 में से 39 और दूसरी पाली में 81 में से 72 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए परीक्षा दी।
परीक्षा भले ही कुछ केंद्रों पर हुई, लेकिन सख्ती में कोई कमी नहीं रही। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। जीजीआईसी में बने ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन

दो सचल दलों ने फर्राटा भरा और परीक्षा केंद्रों में छापामारी की। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक जीजीआईसी में संगीत गायन की परीक्षा हाईस्कूल के छह परीक्षार्थियों ने दी।
प्रधानाचार्य अमिता यादव ने बताया कि परीक्षा सकुशल कराई गई। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक लाल बहादुर शास्त्री शहीद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश दीक्षित ने बताया कि 27 परीक्षार्थियों में 24 उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे। भगवती इंटर कॉलेज मुरारमऊ के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 46 बच्चों में 44 बच्चे उपस्थित हुए। दो गैरहाजिर रहे।
परिषदीय विद्यालयों में गणित और कला-संगीत की परीक्षा
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही वार्षिक परीक्षाओं में व्यवस्था में भले ही सुधार किया गया हो, लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्र के सुदूर इलाकों में संचालित विद्यालयों में परीक्षा के दौरान अव्यवस्था दिखी। वजह यह कि विभागीय अफसर मुख्य मार्गों से सटे या आसपास के स्कूल देखकर निरीक्षण की खानापूर्ति कर रहे हैं।
परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को पहली पाली में कक्षा दो से आठ तक के बच्चों ने गणित, दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों ने कला-संगीत की परीक्षा दी।
नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइंस समेत कई विद्यालयों में बच्चे दूर-दूर बैठकर परीक्षा देते नजर आए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। कहीं कोई अव्यवस्था नहीं है। शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन है। परीक्षाफल वितरण 31 मार्च को होगा।

संस्कृत शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं आज से
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं 26 मार्च से 21 अप्रैल तक दो पालियों में कराई जाएंगी। इसमें 837 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों को प्रश्नपत्र और सादी उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed