फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Underground cable fault, dark in 51 villages

अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट, 51 गांवों में अंधेरा

Mon, 18 Jan 2016 12:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
त्रिपुला ट्रांसमिशन से निकले खीरों फीडर की अंडरग्राउंड केबल में रविवार को फॉल्ट आ गया। इससे खीरों ब्लॉक क्षेत्र के 51 गांवों की आपूर्ति ठप है। बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अफसरों की माने तो फॉल्ट ठीक करने में 30 घंटे लगेंगे। शहर में त्रिपुला ट्रांसमिशन के पास जमीन के अंदर दबी खीरों फीडर के केबल में रविवार सुबह फॉल्ट आ गया।
विज्ञापन


खीरों फीडर से खीरों और देवगांव दो उपकेंद्रों को आपूर्ति की जाती है। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े ब्लॉक क्षेत्र के 51 गांवों को बिजली मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात दो बजे से रविवार दोपहर 12 एक शिफ्ट में उपभोक्ताओं को बिजली मिलनी थी। सुबह करीब 8.30 बजे लाइन में फॉल्ट आने के बाद आपूर्ति ठप हो गई।

देर शाम तक बिजली न आने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर संपर्क किया। उपकेंद्र से लाइन में गड़बड़ी का पता चला। केबल में फॉल्ट के चलते ब्लॉक क्षेत्र के खीरों, अतरहर, देवगांव, निहस्था, सेमरी, शाहपुर, पाहो, केतनापुर समेत 51 गांवों में अंधेरा छाया है।

करीब 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। गेहूं के खेतों को सिंचाई की जरूरत है, लेकिन बिजली न मिलने से सिंचाई बाधित है।


एसडीओ गोराबाजार उमेश सिंह का कहना है कि त्रिपुला के पास अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने की वजह से आपूर्ति ठप है। केबल में कई बार फॉल्ट आने से वह दूसरे केबल की व्यवस्था की जा रही है। सोमवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed