फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ugly roads are a mirror of development

Raebareli News: बदसूरत सड़कें विकास को दिखा रहीं आईना

Sat, 05 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 05 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ugly roads are a mirror of development
दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में गदागंज चौराहे से जलालपुर धई को जाने वाली बदहाल सड़क। 
गदागंज (रायबरेली)। गांव के विकास का आईना सड़कें होती हैं, लेकिन वर्तमान में इनकी हालत बहुत दयनीय हो गई है। बारिश होते ही सड़कों की सूरत बिगड़ने लगी है। लोग खस्ताहाल सड़कों से आवागमन करने को मजबूर हैं। यह हाल तब है जब शासन सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए गंभीर है। सारी हकीकत जानने के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन




केस - एक
गदागंज चौराहे से जलालपुर धई, भुरकुशापुर, प्रयागपुर, नारायण पुर बन्ना व गंगा घाट को जाने वाली सड़क पर गड्ढों की भरमार है। ग्रामीण संजय, करन बहादुर, हरिकेश सिंह, नागेंद्र सिंह, अभय वाजपेयी, आशीष सिंह, राजन, पंकज दुबे व सर्वेश मौर्य का कहना है कि इस रोड से प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोगाें का आवागमन रहता है। सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन






केस - दो
सरदारगंज तिराहे से एक रोड डलमऊ कोल्ड स्टोर के निकट प्रयागराज-उन्नाव मार्ग को जोड़ती है। इसकी लंबाई करीब 20 किमी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड से 20 हजार लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। यह सड़क 80 गांवों को जोड़ती है। ग्रामीण धर्मेंद्र त्रिवेदी, रामजी मिश्र, गोविंद तिवारी, राम त्रिवेदी, पप्पू त्रिवेदी, दिनेश यादव, गुड्डू वर्मा व बिंदादीन का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे डंपरों की वजह से पूरा मार्ग खस्ताहाल हो गया है। वाहन तो दूर पैदल चलना तक दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस - तीन
गोंडा गांव को जाने वाली सड़क कई वर्षों से खराब है। यह रोड आठ गांवाें को जोड़ती है। ग्रामीण शिव शंकर त्रिवेदी, भोला शंकर त्रिवेदी, शिवमख्न, गंगा मिश्र, मौसम, आदित्य मिश्र, रामप्रसाद, माता प्रसाद यादव ने बताया कि बारिश के कारण जगह-जगह कटान हो गया हैं। हालत इतनी खराब है कि इस मार्ग पर कब हादसा हो जाए, कुछ कहा जा नहीं सकता। गड्ढों में हिचकोले खाकर दोपहिया वाहन पलट जाते हैं।


खराब सड़कों को किया जाएगा चिह्नत
एक्सईएन संजीव कुमारी का कहना है कि जर्जर सड़के के बारे में उनको जानकारी नही है। इनको चिह्नित कर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed