{"_id":"5d278c2f8ebc3e6ca72d49ee","slug":"two-women-die-from-pillar-and-wall-collapse-raibaraily-news-lko470175014","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी आफत, खंभा और दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी आफत, खंभा और दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
रायबरेली के बरदर गांव में दीवार ढहने से महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में बारिश आफत बन गई है। खीरों थाना में खंभा गिरने से छप्पर के नीचे सो रही वृद्धा की मलबे में दबकर मौत हो गई। उधर, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में कच्ची दीवार ढहने के कारण एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खीरों थाना क्षेत्र के सूरजबख्शखेड़ा मजरे लोदीपुर की रहने वाली बुधाना (65) पत्नी स्व. बुधई बुधवार रात खाना खाकर घर के सामने कच्ची ईंटों से बने खंभों के ऊपर रखे छप्पर के नीचे सो गई। गुरुवार को तड़के बारिश के कारण सीलन से खंभा भरभराकर ढह गया। इससे छप्पर के नीचे सो रही बुधाना मलबे में दब गई। उसे बाहर निकाला गया।
सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खंभा गिरने से वृद्धा की मौत हुई। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बरदर गांव निवासी छेदीलाल (60) और उसकी पत्नी बिंदाना (58) रात में कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह तड़के पानी से भीगी दीवार छप्पर समेत भरभराकर ढह गई। इससे दंपती मलबे में दब गए। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बिंदाना की मौत हो चुकी थी। गंभीर रुप से घायल छेदीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार रितेश कुमार और लेखपाल नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर हुसैनाबाद में बारिश के कारण दो लोगों के मकान ढह गए। इससे सामान तहस-नहस हो गया। गांव की रहने वाली राजेश कुमारी ने बताया कि बुधवार रात तेज बारिश के कारण उसका कच्चा मकान धराशायी हो गया, जिससे सारा सामान दबकर नष्ट हो गया।
मकान ढहने से हम लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। इसी तरह गांव निवासी होरीलाल का मकान ढह गया, जिससे सामान तहस नहस हो गई। उपजिलाधिकारी लालगंज जीतलाल सैनी ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर घटनाओं की जांच कराकर पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।