फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two women dead from Corona, 31 positive

कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 31 लोग पॉजिटिव

Mon, 24 Aug 2020 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two women dead from Corona, 31 positive
रायबरेली। कोरोना से संक्रमित दो महिलाओं की सोमवार को मौत हो गई, चक अहमदपुर रामकृपाल चौराहा और घोसियाना की रहने वाली दोनों महिलाएं एल-3 अस्पताल में भर्ती थीं। वहीं 31 और लोग संक्रमित पाए गए। इसमें जगतपुर सीएचसी की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और जिला महिला अस्पताल के दो कर्मचारी भी शामिल है। मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के चक अहमदपुर निवासी 63 वर्षीय महिला की रिपोर्ट 15 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। एल-1 में भर्ती कराया गया था। हालात नाजुक होने पर उसे लखनऊ के एक एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के ही घोसियाना मोहल्ले की 49 साल की महिला को भी संक्रमित होने के बाद बाराबंकी स्थित एल-3 हॉस्पिटल मिम्स में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जगतपुर सीएचसी में तैनात सीएचओ की एंटीजन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसके अलावा शहर के अमर नगर में पांच नए केस मिले हैं। बेला टेकई में पांच साल का बच्चा संक्रमित हो गया है। जिला महिला अस्पताल के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को ऊंचाहार, प्रताप नगर, अनवर नगर, हसनपुर, बहेरवा, पूरे मेहरबान, बसंतगंज, बेलीगंज, बालाजी हॉस्पिटल बछरावां, मुंशीगंज, सत्य नगर, कोरिहर, डोमापुर, ओनई हाउस, किलाबाजार, मोहम्मदाबाद, ओथी आदि गांवों में भी संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगतपुर क्षेत्र के भीख गांव में एक महिला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को चार और नए मरीज मिल गए। इसमें दंपती और उसका बेटा भी शामिल है। तीन दिन में गांव में कोरोना के पांच केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। एचईओ संजीव गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें सीएचसी की सीएचओ भी शामिल है।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को रॉयन स्कूल के अस्पताल और पेड हॉस्पिटल बटोही रिसॉर्ट में भर्ती 15 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी मरीजों को एंबुलेंस से घर भेजा गया है। महराजगंज क्षेत्र के कुसुड़ी गांव के रहने वाले एक युवक की लखनऊ में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह तहसील में एक अधिवक्ता के सहायक का काम करता था। तहसीलदार विनोद ने बताया कि पूरी तहसील को सैनिटाइज कराई गई है। गांव में भी टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed