फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two UP NEDA employees robbed a farmer of Rs 60,000, a case has been registered.

Raebareli News: यूपी नेडा के दो कर्मचारियों ने किसान के 60 हजार रुपये हड़पे, केस दर्ज

Sun, 21 Sep 2025 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two UP NEDA employees robbed a farmer of Rs 60,000, a case has been registered.
रायबरेली। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा) के दो कर्मचारियों ने किसान का 60 हजार रुपये हड़प लिए। अब रुपया मांगने पर किसान को धमका रहे हैं। किसान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे सेवकी सिंह मजरे शोरा निवासी सूर्य प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक पीएम कुसुम सी-प्रथम नलकूप योजना संचालित है। इसके तहत अनुदान पर सोलर पंप का लाभ दिया जाता है। योजना का लाभ यूपी नेडा के माध्यम से मिलता है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, विभाग की सरकारी वेबसाइट यूपी नेडा पर ऑनलाइन प्रार्थनापत्र दिया था। ऑनलाइन पेमेंट का लिंक न मिलने के कारण विकास भवन स्थित यूपी नेडा के कार्यालय पहुंचा था। 18 मार्च 2025 को दो कर्मचारियों ने 54 हजार 800 रुपये लिया और कहा कि वह रुपये विभाग में जमा कर देंगे। नौ अप्रैल 2025 को भी छह हजार रुपये लिया। दोनों कर्मचारियों ने उनका सारा रुपया हड़प लिया और उसे विभाग में जमा ही नहीं किया। कर्मचारियों को रुपये देने के उनके पास दस्तावेज भी हैं। इस बात की जानकारी होने पर कर्मचारियों से जानकारी ली। इस पर कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह का कोई रुपया नहीं लिया है। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि यूपी नेडा के कर्मचारी अशरफ खान, इंद्रप्रकाश मौर्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों कर्मचारियों से जल्द घटना के बारे में पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed