{"_id":"6ab6c03a35baebc5920515b4","slug":"power-supply-to-50-villages-remained-disrupted-for-eight-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1032-168346-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 50 गांवों की आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 50 गांवों की आठ घंटे गुल रही बिजली
Sat, 26 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली की लाइन पर गिरे पेड़ व ठीक करते कर्मचारी। संवाद
खीरों। विद्युत उपकेंद्र खीरों और कलुवाखेड़ा से जुड़े गांवों की बिजली शुक्रवार को आठ घंटे प्रभावित रही। सुबह से बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर बंद हो गए। ऐसे में बिजली उपकरण शोपीस बने रहे। देर शाम पांच बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
खीरों उपकेंद्र के पाहो, सतांव, देवगांव, मेरुई, कालूपुर, निहस्था और विश्वबैंक तथा कलुवाखेड़ा उपकेंद्र के अतरहर, रनापुर, ऐंधी फीडर से मेडौली, चांदेमऊ, मेरामऊ, जसमऊ, सेनी, एकौनी, गौनहा, पाहो, तिवारिनखेड़ा समेत 50 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। बारिश के दौरान सुबह नौ बजे दोनों उपकेंद्रों से निकले फीडरों की लाइन में फॉल्ट आ गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली न आने से घरों में लगे सबमर्सिबल नहीं चल सके। लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। मोबाइल फोन भी बंद हो गए। राजेश कुमार, मनोज कुमार, रामबाबू और सूरज ने बताया कि लाइनों के तार नहीं बदले जा रहे हैं। बारिश और हवा चलने पर लटकते और ढीले तार टूट जाते हैं। इंसुलेटर और डिस्क मामूली बारिश में खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के कारण लाइनों में फॉल्ट आए थे। शाम पांच बजे सभी फीडरों की बिजली बहाल करा दी गई।
तार पर गिरा पेड़, आवागमन ठप
हलोर। महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना गांव के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे बारिश के दौरान नीम का पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे तार और खंभा टूट गया। मार्ग पर करीब आधे घंटे तक आवागमन भी ठप रहा। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को कटवाकर रास्ते से हटवाया। इसके बाद यातायात बहाल हो पाया। खंभा टूटने से देर शाम तक कुबना गांव की बिजली बहाल नहीं हो पाई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह ने बताया कि जाम में ट्रक, बस के अलावा छोटे वाहनों की लाइन लगी रही। विद्युत वितरण खंड महराजगंज के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि खंभा बदलवाकर बिजली बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।