{"_id":"58a5f1b54f1c1b5833d878f5","slug":"two-teachers-beaten-high-school-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की पिटाई से हाईस्कूल का छात्र घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की पिटाई से हाईस्कूल का छात्र घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को पिटाई के बाद सदर कोतवाली परिसर में छात्र अंकित यादव अपने माता-पिता के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को शिक्षकोें की पिटाई से हाईस्कूल का एक छात्र घायल हो गया। इससे परिवारीजनों में गहरी नाराजगी है। पिता का आरोप है कि पिटाई से बेटे को अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है। उधर एसजेएस पब्लिक स्कूल के पीआरओ मनोज शर्मा का कहना है कि स्कूल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल में शिक्षकों को इस तरह की हरकत करने की कतई छूट नहीं है।
शहर के प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी जीत बहादुर यादव ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसका बेटा अंकित (15) कचहरी रोड स्थित एसजेएस स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। पिता का आरोप है कि मामूली सी बात पर स्कूल के दो अध्यापकों प्रमोद व धीरज श्रीवास्तव ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि शिकायत लेकर पहुंचने पर उनके साथ भी गालीगलौज की गई। इस पर उसने कोतवाली में जाकर तहरीर दी। पिटाई के बाद से बेटे की हालत ठीक नहीं है। सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि छात्र की पिटाई किए जाने की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।