{"_id":"685461b771b9a46a240e0d49","slug":"two-samples-of-khoya-were-collected-and-use-of-synthetic-colour-was-prohibited-raebareli-news-c-101-1-slko1033-135430-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खोवा के दो नमूने भरे, सिंथेटिक रंग के प्रयोग से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खोवा के दो नमूने भरे, सिंथेटिक रंग के प्रयोग से रोका
Fri, 20 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गर्मी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए बृहस्पतिवार को जीआईसी ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी की दुकानों का निरीक्षण किया। यहां खोवा के दो नमूने लेने के साथ ही चार दुकानदारों को सिंथेटिक रंग का प्रयोग न करने का आदेश दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम, कंचनलता तिवारी की टीम ने प्रदर्शनी में लगी रामसजीवन व पाठक की दुकान से खोवा का नमूना भरा। फास्ट फूड की लगी चार दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। दुकानदारों को सिंथेटिक कलर के प्रयोग न करने के आदेश दिए। टीम ने आइस्क्रीम की गुणवत्ता की भी जांच की।
इसके अलावा टीम ने मिल एरिया क्षेत्र में लीलावती फ्लोरमिल से आटा और शहर के नेहरू नगर में शिवम की दुकान से नमकीन का नमूना भरा। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम ने बताया कि गर्मी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को दुरुस्त रखने के लिए अभियान शुरू किया गया है। खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।