फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two preson died in accident

रायबरेली: सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

Fri, 10 Feb 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 10 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two preson died in accident
रायबरेली-गदागंज। भदोखर व गदागंज थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। ऊंचाहार कोतवाली किशुनदासपुर गांव की मालती (60) अपने बेटे धर्मेंद्र कुमार (30) के साथ किसी काम से रायबरेली आई थीं, दोनों लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

तभी भदोखर थाना क्षेत्र में मुंशीगंज के निकट नई बस्ती के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार इंद्रेश कुमार (32) निवासी गोसाई का पुरवा मजरे लालूपुर कोतवाली महराजगंज से टकरा गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मालती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। इस वजह से उन्हें मामूली चोटें आईं। भदोखर एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के बहादुरगंज चरुहार बीक निवासी श्रीराम (50) उर्फ नन्हे बुधवार शाम पूरे बखत मजरे गौरा हरदो निमंत्रण में गया था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। बरई और गौरा के बीच में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था, जो टक्कर लगने से टूट गया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी दीनशाह गौरा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। एसओ शरद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed