{"_id":"69a1ecbf788b7bba790ad01d","slug":"two-pairs-of-passenger-trains-will-remain-cancelled-for-42-days-raebareli-news-c-101-1-slko1034-152128-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें 42 दिन रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें 42 दिन रहेंगी निरस्त
विज्ञापन
रायबरेली। अप्रैल और मई में 42 दिन तक रायबरेली का कानपुर से ट्रेनों के जरिये संपर्क बाधित हो जाएगा। कानपुर में गंगा पुल की डाउन रेल लाइन पर मरम्मत कार्य के लिए रोजाना आठ घंटे का मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा। इसीलिए दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, वहीं छह महत्वपूर्ण ट्रेनों को दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा।
इससे ये ट्रेनें भी नहीं आएंगी। ऐसे में रायबरेली से कानपुर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। हालांकि सिर्फ इंटरसिटी एक्सप्रेस चलेगी, लेकिन सभी यात्रियों के लिए इस ट्रेन की समय सारिणी उनकी यात्रा के अनुकूल नहीं होगी। ऐसे में लगभग दो हजार यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ेगा। कानपुर में गंगा पुल पर होने वाले मरम्मत कार्य के चलते सुबह रायबरेली से ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज, उन्नाव के रास्ते कानपुर जाने और शाम को कानपुर से रायबरेली लौटने वाली पैसेंजर ट्रेन 2 अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी।
इसी तरह सुबह कानपुर से उन्नाव, लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार के रास्ते प्रयागराज जाने वाली और शाम को प्रयागराज से कानपुर लौटने वाली पैसेंजर ट्रेन भी 2 अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी। इन दोनों ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि कानपुर में गंगा नदी पर बने पुल की डाउन लाइन पर एच-बीएम स्लीपर लगाने के लिए काम कराएंगे। इस वजह से 42 दिन तक मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा।