{"_id":"5921dc744f1c1b3d6a536320","slug":"two-pair-trains-canceled-changed-the-route-of-nilanchal-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त, नीलांचल एक्सप्रेस का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त, नीलांचल एक्सप्रेस का रूट बदला
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 21 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन हादसा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर भी रेलगाड़ियों के संचालन का असर साफ दिखा। नीलांचल एक्सप्रेस का जहां रूट बदल दिया गया। वहीं दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गई।
इस वजह से यात्रियों में अफरातफरी रही। ट्रेनों के निरस्त होने से मुसाफिरों को घरों को बैरंग लौटना पड़ा। कई अन्य यात्री अन्य साधनों से गतंव्य स्थान को निकले। उन्नाव रेल स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन के तीन डिब्बे बेपटरी होने के कारण यहां पर भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
नई दिल्ली से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन इस रूट के बजाय वाया इलाहाबाद से किया गया। कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, रायबरेली-कानपुर पैसेंजर और लखनऊ-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, प्रतापगढ़-लखनऊ इंटरसिटी को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर तीन घंटे लेट रही। ट्रेनों का संचालन बेपटरी होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले टिकट के लिए लंबी लाइन लगी दिखी। काफी मशक्कत के बाद टिकट मिला तो ट्रेन के इंतजार में परेशानी झेलनी पड़ी।
काफी लोगों ने टिकट रद्द कराया। नीलांचल के इंतजार में घंटों मुसाफिर स्टेशन पर बैठे रहे। आखिर में ट्रेन के न आने की बात की गई, जिससे यात्रियों अफरातफरी मची रही। मुसाफिर अमित यादव, राहुल शुक्ला, अमित सिंह, आकाश का कहना है कि आए दिन इस तरह के हादसे हो जाते हैं, जिसका खामियाजा हम लोगों को उठाना पड़ता है।
इसको लेकर जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि नीलांचल एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। साथ ही दो जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।