फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two of the children find writing class lesson

कक्षा दो के बच्चे नहीं लिख पाते ककहरा

Wed, 24 Feb 2016 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को बीएसए ने जगतपुर क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया तो कक्षा एक व दो के बच्चे ककहरा तक नहीं लिख पाए।
विज्ञापन


कक्षा तीन से लेकर पांच तक के बच्चे हिंदी की किताब तक नहीं पढ़ पाए। बीएसए ने शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिन में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का आदेश दिया।
विज्ञापन


बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल पूरे त्रिलोक सिंह का निरीक्षण किया तो यहां शिक्षिकाएं तो मौजूद मिलीं। लेकिन शिक्षा का स्तर खराब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा एक व दो के बच्चे ककहरा नहीं लिख पाए। किताब भी पढ़ नहीं पाए। कक्षा तीन व चार के बच्चे भी हिंदी की किताब भी नहीं पढ़ पाए। केवल रितुराज ने पढ़ने का प्रयास किया।


कक्षा पांच की सोनम, आंसी, विनीता, सोनाली सहित अन्य छात्राएं हिंदी के साधारण शब्दों को भी नहीं पढ़ सकीं। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका रेनू बाला, शिक्षिका निशा सिंह, शिक्षामित्र सुनीता देवी को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिन में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का आदेश दिया।

दोबारा चेकिंग में खामियां मिली तो कार्रवाई की चेतावनी दी। जगतपुर के बीईओ अखिलानंद राय को भी रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed