{"_id":"6a909430f77beb4a670fd008","slug":"four-hour-power-outage-people-distressed-by-the-heat-raebareli-news-c-101-1-slko1032-166162-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चार घंटे बिजली गुल, लोग गर्मी से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चार घंटे बिजली गुल, लोग गर्मी से बेहाल
Fri, 28 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र उतरपारा में बृहस्पतिवार को पैनल की मरम्मत करते कर्मचारी।
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र उतरपारा से जुड़े उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जर्जर उपकरणों को बदला गया। बृहस्पतिवार को 12 से चार बजे तक बिजली गुल रही। कंट्रोल पैनल की मरम्मत के साथ उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग की गई। इस बीच गर्मी से लोग बेहाल रहे।
उतरपारा उपकेंद्र से मधुपुरी, बेलाखारा, उतरपारा, बेलाटेकाई फीडर निकले हैं। इनसे बेलाभेला, उतरपारा, बेला टेकई, मधुपुरी, सूरजकुंडा, सुलखियापुर, सुल्तानपुर आइमा, खनुवा, नथईपुर, बैसन का पुरवा, कलसहा, लोधन का पुरवा समेत 80 से ज्यादा गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। उपकेंद्र में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। टेस्ट डिवीजन से पहुंची टीम ने इनकमिंग और आउटगोइंग पैनलों के जर्जर उपकरण बदले। अवर अभियंता खालिद फारुकी ने बताया कि जर्जर उपकरणों के चलते बिजली आपूर्ति में समस्या आ रही थी। अनुरक्षण कार्य कराया गया।