फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Markets buzz with Raksha Bandhan shopping

Raebareli News: रक्षाबंधन की खरीदारी से बाजार गुलजार

Fri, 28 Aug 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 28 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz with Raksha Bandhan shopping
सुपर मार्केट में रा​​खियां खरीदती महिलाएं। 
रायबरेली। रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बृहस्पतिवार को बाजार गुलजार रहे। राखी की खरीद के साथ मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे के बाद बाजार में भीड़ बढ़ने लगी। महिलाएं सुपर मार्केट, घंटाघर, कैपरगंज, जवाहर विहार, गोराबाजार, प्रगतिपुरम, रतापुर में राखी की दुकानों पर राखी खरीदने में लगी रहीं। रुद्राक्ष, स्टोन की राखी अधिक पसंद की गईं। बच्चों ने टैडी बियर वाली राखी पसंद की। दुकानदार उमेश ने बताया दिनभर ग्राहक आते रहे। बृहस्पतिवार तक करीब 80 फीसदी राखियां बिक गई हैं।
विज्ञापन



चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई हुई महंगी
मिठाई की दुकानों पर भी बृहस्पतिवार को खूब भीड़भाड़ रही। एक से बढ़कर एक मिठाई के पैक बिकते रहे। चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई के दामों में उछाल रहा। खोवा की मिठाई सबसे महंगी रही। बाजार में 600 रुपये किलो से 1500 रुपये किलो तक बर्फी बिकी। छेना और ड्राईफ्रूट की मिठाई भी महंगे दामों में बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई दुकानदार पवन ने बताया कि पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी दाम मिठाई के बढ़े हैं। चीनी महंगी होने के साथ खोवा भी मंहगा है। गिफ्ट की दुकानों पर भी भीड़ रही। लोगों ने उपहार देने के लिए कई तरह के गिफ्ट आइटम खरीदे। इन आइटमों में चॉकलेट, ड्राई फ्रूट सहित कई तरह के आइटम शामिल रहे।

सुपर मार्केट में राखियां खरीदती महिलाएं। 

सुपर मार्केट में राखियां खरीदती महिलाएं। 

सुपर मार्केट में राखियां खरीदती महिलाएं। 

सुपर मार्केट में राखियां खरीदती महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed