फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crowds throng the depot; a scramble to board the buses

Raebareli News: डिपो में उमड़ी भीड़, बसों में चढ़ने के लिए मारामारी

Fri, 28 Aug 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 28 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng the depot; a scramble to board the buses
बस स्टेशन पर बृहस्पतिवार को बस पर सवार होते यात्री।
रायबरेली। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों के लिए तीन दिन की मुफ्त यात्रा बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से शुरू हुई। सुबह से ही डिपो और बस स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बसों में चढ़ने-उतरने के लिए मारामारी देखने को मिली, जिससे बहनों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को यह सुविधा दी है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। शहर के बस स्टेशन, सिविल लाइन, बछरावां और जगतपुर जैसे कस्बों में बहनों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। लखनऊ व प्रयागराज की ओर से आने वाली बसों के लिए भी इंतजार करना पड़ा। डिपो पहुंची बहनों को इंतजार नहीं करना पड़ा, पर लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर घंटों खड़े रहना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण कई बसें बिना रुके ही आगे बढ़ गईं। कुछ बसों में बहनों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन



एआरएम ने की मुफ्त यात्रा की शुरुआत

रायबरेली डिपो में बृहस्पतिवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बहनों से राखियां बंधवाकर मुफ्त यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने शून्य मूल्य के टिकट भी दिए। एआरएम ने परिचालकों को यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने चालकों-परिचालकों को बहनों को आदर से बैठाने और उतारने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed