{"_id":"5f5a66328ebc3e368b699dfd","slug":"two-more-deaths-including-woman-from-corona-72-people-positive-raibaraily-news-lko539514745","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला समेत दो और मौतें, 72 लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला समेत दो और मौतें, 72 लोग पॉजिटिव
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को शहर के आस्तीक नगर में कोरोना से मौत के बाद परिवारीजनों का हाल जानती स्वास
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चपेट में आने के एक महिला समेत दो और लोगों की गुरुवार को मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। महिला जगतपुर कब्जे के सलोन रोड की रहने वाली थी, जबकि वृद्ध शहर के फिरोज गांधी कॉलोनी का रहने वाला था। जिले में गुरुवार को कोरोना के 72 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे अधिक शहर के गुरुनानक नगर में सात मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा आचार्य द्विवेदी नगर व जेल रोड पर चार- चार, खाली सहाट में तीन व नदीतीर गांव में दो संक्रमित मिले हैं। मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एसबीआई शाखा रायबरेली, आईटीआई और सलोन में भी पांच कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को जिले में कोरोना के 72 नए केस पाए गए हैं। जगतपुर कस्बे के सलोन रोड पर रहने वाली महिला को बुधवार रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे एल-2 अस्पताल भेज दिया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शहर के फिरोज गांधी नगर के 81 वर्षीय वृद्ध को भी जिला अस्पताल लाया गया था। कोरोना की पुष्टि होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को सबसे अधिक गुरुनानक नगर में सात नए संक्रमित मिले हैं। शहर के ही आचार्य द्विवेदी नगर में चार, जेल रोड पर चार और खाली सहाट में तीन मरीज मिले हैं। इसके अलावा मोनई, नेवाजगंज, सम्राट नगर, पोठई, स्वराजनगर, महराजगंज, कैलाशपुरी, पूरे भोला तेरुखा, मधुपुरी, निहस्था, बरखुरदारपुर, नदीतीर आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शहरी स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर में स्क्रीनिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व आस्तीन नगर में कोरोना से मौत के बाद गुरुवार को आस्तीक नगर में मृतक के घर पहुंचकर लोगों की सेहत की जांच की गई है। सभी लोग स्वस्थ पाए गए। घर के लोगों को कोरोना से बचने के टिप्स दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य मोहल्लों में भी थर्मल स्क्रीनिंग का काम जारी रहा। सलोन के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। जांच में फील्ड अफसर संक्रमित मिला हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शाखा में पहुंचकर दो दर्जन बैंक के कर्मचारियों की जांच की। इसमें एक अधिकारी संक्रमित मिला। बैंक शाखा को सैनिटाइज कराया गया है। पहले की भांति शुक्रवार को शाखा खुलेगी।
खीरों क्षेत्र के गांव जेनापुर मजरे खीरों में दंपती और उसका बेटा कोरोना पॉजिटिव मिला है। घर में अकेली बची 90 साल की वृद्धा को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करके उनकी जांच कराने का काम शुरू करा दिया गया है। गांव को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। तीनों मरीजों को एल-2 अस्पताल भेजा गया है।