{"_id":"582373a84f1c1bf47eb39ccb","slug":"two-medical-stores-without-a-pharmacist-at-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फार्मासिस्ट के चलते मिले दो मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फार्मासिस्ट के चलते मिले दो मेडिकल स्टोर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
medicine
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिना फार्मासिस्ट के ही मेडिकल स्टोर मनमाने तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। कैश मेमो और दवा का रखरखाव ठीक नहीं है। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने दो मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की तो इसका खुलासा हुआ।
मेडिकल स्टोरों से संदिग्ध दो दवाओं के नमूने भरे गए। दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया गया है। कई दुकानदार तो दुकानें बंद करके मौके से भाग खड़े हुए। औषधि निरीक्षक ने छतोह ब्लॉक क्षेत्र के सिंह मेडिकल स्टोर परैया नमकसार में छापा मारा।
यहां पर फार्मासिस्ट काम करते हुए नहीं पाया गया। कैश मेमो और दवा के रखरखाव की व्यवस्था ठीक नहीं थी। डेकडान बी टैबलेट की दवा संदिग्ध मिलने पर नमूना भरा। यह दवा सांस रोग से संबंधित है।
विज्ञापन
यहां के बाद औषधि निरीक्षक ने प्रताप मेडिकल स्टोर परैया नमकसार में छापा मारा। यहां पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। संचालक कैश मेमो नहीं दिखा सका। यहां से ऐंटीबायोटिक सिप्रोफ्लाक्ससीजन 250 टैबलेट का नमूना भरा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि दवाओं को जांच के लिए भेजा गया है। दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।