फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two lakh rupees were swindled from a person on the pretext of securing a pharmacist job in the railways

Raebareli News: रेलवे में फार्मासिस्ट की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

Thu, 05 Feb 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 05 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were swindled from a person on the pretext of securing a pharmacist job in the railways
लालगंज। रेलवे विभाग में फार्मासिस्ट की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बे के साकेत नगर मोहल्ला निवासी अनुराग सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 25 अप्रैल 2025 को उत्तरागौरी गांव निवासी आनंद प्रताप सिंह ने रेलवे विभाग में फार्मासिस्ट की नौकरी दिलाने का दावा किया। इसी भरोसे में आरोपी ने दो लाख रुपये भी लिए। नौकरी न लगने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि दबाव बनाने पर आरोपी ने 90 हजार रुपये तो वापस कर दिए, लेकिन शेष रकम अब तक नहीं लौटाई। जब बकाया रुपये मांगे गए तो आरोपी ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने से जुड़ी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed