{"_id":"62225656d6d5ee55685b46b8","slug":"two-lakh-rupees-blown-away-from-the-bike-of-a-retired-employee-raibaraily-news-lko6203577134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी की बाइक की डिग्गी से उड़ा दिया दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मचारी की बाइक की डिग्गी से उड़ा दिया दो लाख रुपये
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में शुक्रवार को एक रिटायर्ड कर्मचारी की बाइक की डिग्गी से दो लाख रुपये पार कर दिए गए। पीड़ित पेंशन निकालने के बाद दवा लेने एक मेडिकल स्टोर पर रुका था।
इसी दौरान उचक्कों ने पैसे पार कर दिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे उचक्कों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
एकता विहार कॉलोनी निवासी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से रिटायर्ड हुए प्रधान सहायक रमाकांत त्रिपाठी ने शुक्रवार सुबह सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से दो लाख रुपये पेंशन निकाली। बैग में पैसा रखकर उसे बाइक की डिग्गी में रख दिया।
विज्ञापन
इसके बाद जिला अस्पताल चौराहे पर बाइक खड़ी करके एक मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने लगे। कुछ देर बाद जब वह वापस पहुंचे तो देखा डिग्गी में रखा रुपयों से भरा बैग गायब था। घटना की जानकारी पर आसपास भीड़ लग गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बैंक के अलावा जिला अस्पताल चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। आशंका जताई जा रही है कि उचक्के बैंक से ही रिटायर्ड कर्मचारी के पीछे लग गए थे।
मौका पाकर डिग्गी से रुपये निकाल लिए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर पैसा बरामद किए जाने की मांग की है। सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। घटना की जांच कराई जा रही है।