फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two Kotdars to be recovered in ration scam, order issued

राशन घोटाले में दो कोटेदारों से होगी वसूली, आदेश जारी

Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two Kotdars to be recovered in ration scam, order issued
रायबरेली। प्रॉक्सी के नाम पर फर्जी तरीके से राशन बांटकर गरीबों के हक पर डाका डालने वाले दो कोटेदारों से वसूली होगी। राही ब्लॉक के परमानपुर और अमावां के ताजपुर के कोटेदारों पर एफआईआर और कोटे की दुकानों के निरस्त होने के बाद गबन किए गए राशन की धनराशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं। मामले में दोनों कोटेदारों के खिलाफ करीब 31 हजार रुपये का वसूली आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

राही के परमानपुर और अमावां के ताजपुर के कोटेदारों ने फर्जीवाड़ा करके राशन डकार लिया था। मामले की शिकायत शासन स्तर पर पहुंचने के बाद संयुक्त खाद्य आयुक्त की जांच में पकड़ में आया था कि कोटेदारों ने प्रॉक्सी से राशन बांटने में गड़बड़ी की। घपला पकड़ में आने के बाद डीएसओ और सदर के आपूर्ति निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों कोटेदारों के खिलाफ भदोखर और मिलएरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दुकानों को निलंबित करने के बाद निरस्त भी कर दिया है। विभाग ने अब दोनों कोटेदारों से वसूली के आदेश दिए हैं। इसमें ताजपुर के कोटेदार से 19 हजार रुपये और परमानपुर के कोटेदार से 13328 रुपये वसूली के आदेश दिए हैं। दोनों कोटेदारों की पांच-पांच हजार रुपये जमानत राशि पहले ही जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed