फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two killed in accident in Rae Bareli, including elderly

हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत

Fri, 18 Nov 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 18 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accident in Rae Bareli, including elderly
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-इलाहाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार रात बछरावां और जगतपुर थाना क्षेत्र में हुए हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे ट्रकों से हुए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करके ट्रकों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक चालक ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव निवासी रविशंकर मिश्र (70) किसी काम से हाईवे पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिवारीजन घायल को सीएचसी ले। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानेदार अरविंद पांडेय ने बताया कि मृतक के भतीजे अजय मिश्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूसरी घटना जगतपुर थाना क्षेत्र में इसी हाईवे पर बाबा का पुरवा के निकट हुई। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के वंशपुर निवासी अशोक कुमार (40) पुत्र पंचमलाल देर रात बाइक से रायबरेली से ऊंचाहार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

गंभीर रूप से घायल अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। उसने हेल्मेट नहीं पहन रखा था। थानेदार एके त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 

जगतपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर जिगना पुल के निकट गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खडे़ दूसरे ट्रक में पीछे से भिड़ गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक बीएसएनएल के पाइप लेकर रायबरेली से इलाहाबाद की ओर जा रहा था।

गनीमत रही कि घटना में पाइप लदे ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया। मुरादाबाद जिले के मिलख इशामपुर निवासी चालक मो. तायुब ने बताया कि हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त होने से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद पहले से खड़े ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया।

थानेदार अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम साबुन और डिटर्जेंट पाउडर से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया।

लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर चिलौली गांव के निकट यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक कानपुर से साबुन और डिटर्जेंट पाउडर लेकर सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। घटना में ट्रक चालक रुआब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। इन्हौंना चौकी प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि चिकित्सक चालक की हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। ट्रक मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। साबुन और डिटर्जेंट की लूट न मचे इसलिए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास सिपाही तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed