{"_id":"5f5134508ebc3e54d06509d5","slug":"two-illegal-nursing-homes-caught-in-bachhrawan-fir-on-operators-raibaraily-news-lko538345782","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछरावां में पकड़े दो अवैध नर्सिंगहोम, संचालकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछरावां में पकड़े दो अवैध नर्सिंगहोम, संचालकों पर एफआईआर
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को बछरावां नगर के सिद्धि विनायक हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद बाहर खड़े ?
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। बछरावां कस्बे में वर्षों से अवैध रूप से संचालित दो नर्सिंगहोमों के संचालकों के खिलाफ गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. खालिद रिजवान ने मुकदमा दर्ज करा दिया। दोनों ही नर्सिंगहोमों में मरीजों को ऑपरेशन के बाद भर्ती भी किया गया।
एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान और रुपक श्रीवास्तव की टीम ने शिकायत मिलने पर बछरावां कब्जे में संचालित अवैध नर्सिंगहोमों में छापा मारा। डाकघर के पास स्थित सिद्धि विनायक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद सेहंगो पश्चिम गांव निवासी रामचंद्र पुत्र कंधई व पंकज पुत्र पूर्नमासी निवासी असहन जगतपुर भर्ती मिले।
अस्पताल में अन्य मरीज भी भर्ती पाए गए। अवैध नर्सिंगहोम का संचालक ओम प्रकाश लाइसेंस नहीं दे सका। एसीएमओ ने उसे नोटिस भी दिया, लेकिन जवाब नहीं दिया। टीम ने बछरावां में ही महराजगंज रोड स्थित एकता हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां सिजेरियन प्रसव के बाद जलालपुर की पिंकू सिंह व पिंडौली की रश्मि भर्ती मिलीं। संचालक शुभम चौधरी ने अस्पताल का लाइसेंस नहीं दिखाया। एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान ने बताया कि शिकायत पर बछरावां महराजगंज रोड स्थित एकता हॉस्पिटल व डाकघर के पास सिद्धि विनायक अस्पताल का निरीक्षण किया गया।
बिना लाइसेंस के ही मरीजों को ऑपरेशन के बाद भर्ती किया गया था। मामलों में फर्जी नर्सिंगहोम सिद्धिविनायक के संचालक ओम प्रकाश और एकता नर्सिंगहोम के संचालक शुभम चौधरी के खिलाफ एसीएमओ ने बछरावां थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है।