फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two groups clashed for opposing molestation, 10 people injured

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो गुट भिड़े, 10 लोग घायल

Sat, 14 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed for opposing molestation, 10 people injured
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। एक-दूसरे पर हुए हमले में 10 लोगों को चोटें आई हैं। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे, रॉड से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव करके मामला शांत कराया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 मई को शादी थी। शादी समारोह में रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। गुरुवार को रिश्तेदारों की लड़कियां गांव के बाहर नहर में नहाने गई थीं, तभी गांव के ही कुछ अराजकतत्वों ने छेड़खानी कर दी। लड़कियों ने यह बात आकर घर में बताई। जब लोग शिकायत लेकर अराजकतत्वों के घर पहुंचे, तो दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। इसके बाद लाठी-डंडे और रॉड से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे 10 लोगों को चोटें आई हैं। चार घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed